अगर आप भी होली पर निबंध हिंदी में लिखना चाहते है तो आप हमारे इस Essay On Holi In Hindi  के पोस्ट से कुछ जानकारी लेकर आसानी से होली पर हिंदी में निबंध लिख सकते है। इस Essay On Holi In Hindi को पूरी तरह से त्रुटि हींन लिखना का प्रयास किया गया है, लेकिन फिर भी आपको कोई त्रुटि मिलता तो कृपया हमसे सम्पर्क करें। 

Essay-On-Holi-In-Hindi


होली – Essay On Holi In Hindi

होली – होली भारत का प्रसिद्ध पर्व है। यह सारे भारत में बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। फाल्गुन की पूर्णिमा के दिन विशेष चहल-पहल होती है। लोग बड़े चाव से अपने मित्रों पर रंग डालते हैं और मुख पर गुलाल मलते हैं।

ऋतु से संबंध – इस पर्व का संबंध ऋतु के साथ भी है। बसंत ऋतु का आगमन होता है, चारों ओर बसंत ऋतु अपनी अनूठी सुंदरता बिखेरती है। प्रकृति अनुपम सौंदर्य लेकर अपना श्रृंगार करती है। चारों ओर मस्ती का साम्राज्य होता है। लोग अपना हर्ष और उल्लास प्रकट करने के लिए मित्रों पर गुलाल छिड़कते हैं और मलते हैं। बच्चे और जवान पिचकारियां लेकर मुहल्ले-मुहल्ले में घुमते हैं और मित्रों एवं सम्बन्धियों पर रंग डालते हैं।

Essay On Holi In English

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि – हिरण्यकश्यपु राजा बड़ा नास्तिक और घमंडी था। उसने अपने पुत्र प्रह्लाद को राम नाम के जप से रोकने का प्रयत्न किया। जब सभी उपाय निष्फल हो गए तो उसने अपनी बहन होलिका को यह काम सौंपा कि वह प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर जला दे। होलिका बच जाएगी, क्योंकि उस पर आग का कोई प्रभाव नहीं होगा और प्रह्लाद जल जाएगा। इस प्रकार पिता कि आज्ञा भंग करने का उसे दण्ड मिलेगा। होलिका ने ऐसा ही किया। ईश्वर की इच्छा से होलिका जल गई और प्रह्लाद बच गया। उस दिन को स्मरण करके यह उत्सव प्रति वर्ष मनाया जाता है।

पर्व को मनाने का ढंग – इस दिन चारों ओर ‘होली आई, होली आई’ की आवाज़ से आकाश गूंज उठता है। उत्तर प्रदेश में ढोलक और मंजीर के साथ खूब राग-रंग होता है। अनेक स्थानों पर रात को नाटक और सवांग का प्रबंध भी किया जाता है।

दोष – आज कल बहुत से लोग इस दिन शराब पीते और दंगा-फसाद करते हैं। इस पवित्र त्योहार को भली-भांती मनाना चाहिए। शराब पीना और दंगा-फसाद करना बुरा है।

Essay On Holi For All Competition Examination

होली एक पवित्र पर्व एवं सत्य का चिन्ह है। हंसी और ख़ुशी का जीता जागता रूप है। यह गांवों और शहरों में उत्साह से मनाया जाता है। ग्रामों में कई दिन पहले ही मनाया जाने लगता है। ब्रज में इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास से लोग मनाते हैं। हमें प्रति वर्ष बड़े उत्साह से इस त्योहार को मनाना चाहिए और वैर-विरोध को छोड़ देना चाहिए।

Conclusion

उम्मीद है आपको यह Essay On Holi In Hindi पसंद आया होगा।  यदि आपको ये होली पर निबंध पसंद आया है तो कृपया इसे अपने दोस्त के साथ शेयर करें। यदि आप Essay On Holi In Hindi  के इस पोस्ट के बारे में कुछ सुझाव देना है तो कृपया हमसे सम्पर्क करे।

Essay On Holi In 1400 Word